Saturday, February 4, 2012

पैम्फलेट: क्रिस्तिआन कुप्चिक

क्रिस्तिआन कुप्चिक की एक कविता
(अनुवाद: अनुपमा पाठक)

बंज़र ज़मीन पर
अकेले अकेले तैरती
भूरे रंग के कागज़ की एक नाव

पर्यवेक्षक सो रहा है
और गूँज रही है एक ध्वनि:
"अगर मैं नहीं जलूँगा
अगर तुम नहीं जलोगे
अगर वो नहीं जलेगा
तो फिर कौन
लाएगा प्रकाश इस स्याह अँधेरे में?"


pamflett

genom det öde landet
ensam flyter ensam
en båt i brunt papper

besättningsmannen sover
och nynnar:
"om inte jag brinner
om inte du brinner
om inte han brinner
vem ska nånsin
bringa ljus i mörkret?"

-Christian Kupchik

1 comment:

  1. बहुत अच्छी कविता अनुपमा जी!! आभार आपका!!!

    ReplyDelete